फीगो व एस्पायर के स्पोर्ट्स एडिशन उतारने की तैयारी में Ford
Page 1 of 3 13-04-2017
आज-कल स्पेशल एडिशन और स्पोर्ट्स एडिशन के बढते चलन के चलते करीब-करीब सभी कंपनियां अपनी पाॅपुलर कारों के स्पोर्ट्स, स्पेशल या लिमिटेड एडिशन ला रही हैं। हाल ही में हुंडई ने अपनी ईयाॅन हैचबैक का स्पोर्ट्स एडिशन लाॅन्च किया था। अब जल्दी ही फोर्ड भी अपनी फीगो हैचबैक और एस्पायर सेडान का स्पोर्ट्स एडिशन लाने की तैयारी कर रही है। बतौर स्पोर्ट्स एडिशन इनके लुक में ज्यादा बदलाव नहीं होता, लेकिन स्पोर्टी ग्राफिक्स और केबिन में कलर हाईलाइट के जरिए एक गेटअप दिया जाता है। इन दोनों कारों में भी यही सब कुछ देखने को मिलेगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन फीचर्स लिस्ट को बढाया जा सकता है। दोनों वेरिएंट टाॅप माॅडल में ही उपलब्ध होंगे।
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































