Honda WR-V के बारे में कितना जानते हैं आप, देखिए गैलरी …
होंडा ने अपनी पहली काॅम्पैक्ट एसयूवी को देश में लाॅन्च कर दिया है। इस काॅम्पैक्ट एसयूवी का नाम है WR-V, जिसे विटारा ब्रेज़ा, ईकोस्पोर्ट और TUV300 वाले सेगमेंट में उतारा गया है। अगर बात करे डिजाइन की तो WR-V कई जगह पर विटारा ब्रेज़ा को मात देती सी नजर आती है। विटारा ब्रेज़ा पर चल रही भारी वेटिंग पीरियड के चलते थोडा फायदा तो होंडा की इस काॅम्पैक्ट सेडान को जाएगा ही। खैर, फिलहाल हम WR-V की बात कर रहे हैं। वैसे तो यह एक कार होंडा जैज़ हैचबैक जैसी दिखती है लेकिन फिर भी कई मायनों में उससे अलग है। यही जानने के लिए हम आपके लिए एक फोटो गैलरी लेकर आए हैं ताकि आप इस काॅम्पैक्ट एसयूवी को और बारिकी से जान सकें। साथ ही आपको बता दें कि फोटो गैलरी के साथ-साथ हमने इसमें रिव्यू का तडका भी लगाया है ताकि आप इसकी खुबियों को भी पहचान सकें। आइए, बात करते हैं होंडा WR-V के बारे में …
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































