अगर आपके पास FORD की कार है तो ध्यान दें …
अगर आपके पास फोर्ड की कार है तो कृप्या ध्यान दें। यह आपके लिए काम की खबर हो सकती है। दरअसल बात यह है कि अमरीकी वाहन कंपनी फोर्ड ने भारत में अपने फिएस्टा क्लासिक व पुरानी वर्जन वाली फिगो हैचबैक को रीकाॅल किया है। कंपनी ने जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की है। वापिस मंगवाई गई कारों की संख्या 39,315 बताई जा रही है। रीकाॅल की वजह स्टीयरिंग होज में बताई जा रही है। यही वजह है कि इतनी संख्या में इन कारों को वापिस मंगवाया गया है। यह समस्या चेन्नई कारखाने में 2004-2012 के बीच मैन्युफैक्चर हुई दोनों माॅडल की कारों में बताई जा रही है। आपको बता दें कि फोर्ड का रीकाॅल किया जाना पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सितम्बर, 2013 में दोनों माॅडल की करीब 1,66,021 कारों को बाजार से वापिस बुलाया गया था।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































