अगले महीने लाॅन्च हो सकती है Baleno RS: एक्सपर्ट
हाॅट लुक के साथ परफाॅर्मेंस भी ...
बलेनो RS पहले से पावरफुल टर्बो इंजन के साथ आनी है जो न केवल दमदार होगी, बल्कि हाॅट हैचबैक के साथ एक परफाॅर्मेंस कार भी होगी। यह केवल टाॅप एंड वेरिएंट अल्फा में भी उपलब्ध होगी जिसे पहले की तरह नेक्सा डीलरशिप से बेचा जाने वाला है। अब बात यह आती है कि हम कैसे कह सकते हैं कि यह कार अगले महीने आ सकती है। वजह है कि कंपनी नोटंबदी से उबरने के लिए लगातार लाॅन्च करने में लगी हुई है। पिछले महीने मारूति की माइक्रो एसयूवी इग्निस को लाॅन्च किया गया था और इस महीने वैगनआर का अपडेट वर्जन। अब अगले महीने में कंपनी को एक नई कार पर दांव खेलना पड़ सकता है जो बलेनो RS ही हो सकती है। विटारा ब्रेजा का पेट्रोल वर्जन फिलहाल आने जैसा कुछ नहीं है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































