Maruti ने बेची 2 लाख से ज्यादा Baleno, एक सच या झूठ !
Page 3 of 4 22-06-2017
जैसाकि आप ऊपर दिए गए बिक्री आंकड़ों में अच्छी तरह देख सकते हैं कि यहां दिए गए आंकड़ें कुछ और ही हालात बयां करते हैं। हालांकि कंपनी की यह कार काफी शानदार बिक्री कर रही है लेकिन इस कार ने अपनी बिक्री की रफ्तार लाॅन्च के अगले साल यानि 2016 में पकड़नी शुरू की थी। इसकी वजह बलेनो और विटारा ब्रेज़ा का बढ़ता हुआ प्रोडक्शन बोझ था। बाकी के आंकड़े पुराने होने की वजह से मिल नहीं पाए हैं। जून-2016 से लेकर मई-2017 तक बलेनो की कुल बिक्री 1,27,397 (1 लाख, 27 हजार, 397) यूनिट रहा। ऐसे में अक्टूबर-2015 से लेकर मई-2016 तक औसतन 6 हजार यूनिट प्रति महीने की बिक्री का आंकड़ा भी लगाया जाए तो भी यह आंकड़ा 2 लाख को पार नहीं कर पाता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































