अगले 3 सालों में 7 नई कारें उतारेगी Maruti Suzuki
Page 1 of 5 25-05-2017
एक स्टेटमेंट के अनुसार देश की सबसे बडी कार कंपनी मारूति सुजु़की अगले 3 सालों में 7 नई कारें लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका मतलब यह है कि हर साल कंपनी 2 से 3 नई कारें भारतीय कार बाजार में उतारेगी। ये नई कारें कौनसी हैं, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। हां, लेकिन संभावित नाम काफी सारे हैं। गौर करने की बात यह भी है कि कंपनी की ओर से बताई जा रही यह संख्या काफी कम है। हर साल कंपनी 7 से 8 नई कार या फिर यूं कहें अपडेट माॅडल बाजार में उतारती है जिसे देखते हुए यह संख्या काफी कम है। साल 2020 तक सभी कारों को BSVI के मानकों के अनुसार अपडेट किया जाना अनिवार्य होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंपनी साल 2020 में होने वाले अपडेट की तैयारी अभी से कर रही है।
Tags : Maruti Suzuki, BSIV, BSVI, New launches, Hindi news, Automobile news in Hindi
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































