Monte-Carlo ने ली देश में एंट्री, हॉट अवतार है यह
Page 2 of 3 23-08-2017
रैपिड मोंटे कार्लाे एडिशन में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। डीज़ल में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन लगा है, जो 105 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल में 1.6 लीटर का एमपीआई इंजन लगा है, जो 110 पीएस की पावर और 153 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। पेट्रोल में 6-स्पीड टिपट्रॉनिक और डीज़ल में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। पेट्रोल मैनुअल में 15.41 किमी प्रति लीटर व ऑटोमैटिक में 14.84 किमी प्रति लीटर और डीज़ल मैनुअल में 21.13 किमी प्रति लीटर, व डीज़ल ऑटोमैटिक में 21.72 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































