Monte-Carlo ने ली देश में एंट्री, हॉट अवतार है यह
अब बात करते हैं मोंटी कार्लो की डिजाइन की तो रैपिड मोंटे कार्लो एडिशन का केबिन ऑल-ब्लैक लेआउट में है। आगे वाली ग्रिल, हैडलैंप्स, बाहरी शीशे और टेललैंप्स पर ब्लैक फिनिशिंग भी देखी जा सकती है। 16 इंच के अलॉय व्हील स्टैंडर्ड हैं और पीछे की तरफ ब्लैक स्पॉइलर दिया गया है। एल्यूमिनियम फुट पेडल्स और फ्लेट-बोटम स्टीयिरंग व्हील स्पोर्टी अहसास कराते हैं। केबिन में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 6.5 इंच टचस्क्रीन ड्राइव इंफोटेंमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक फ्रंट वाइपर के साथ रेन सेंसर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें देखने को मिलेंगी।
पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग और ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड दिया गया है, इसके अलावा डीज़ल ऑटोमैटिक में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और हिल-होल्ड फंक्शन भी दिया गया है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































