देश में शुरू हुई Swift Dzire Tour की एडवांस बुकिंग
Page 1 of 4 18-04-2017
मारूति सुजु़की की मोस्ट पाॅपुलर स्विफ्ट डिज़ायर कार नए डिजाइन में आ रही है। यह कार प्राइवेट के साथ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी आती है। स्विफ्ट डिज़ायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली काॅम्पैक्ट सेडान और दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। पहले पायदान पर आॅल्टो 800 है। इस कार का कमर्शियल वर्जन स्विफ्ट डिज़ायर ट्यूर के नाम से आता है जो खासतौर पर टैक्सी केटेगिरी में पाॅपुलर है। अब इस कार का सैकेंड जनरेशन माॅडल आने वाला है जो कुछ समय में लाॅन्च होने को है। देश में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है जिसे 5 हजार रूपए की राशि से बुक कराया जा सकता है। आपको बता दें कि पहले स्विफ्ट डिज़ायर का पैसेन्जर वर्जन लाॅन्च होगा। उसके बाद इसका ट्यूर माॅडल लाॅन्च होना है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































