Tata Motors बंद करेगी Indigo eCS की बिक्री, बंद होगा प्रोडक्शन!
Page 1 of 5 05-04-2017
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी काॅम्पैक्ट सेडान टिगाॅर को लाॅन्च किया है। कंपनी की यह कार टियागो हैचबैक की डिजाइन और लुक पर बेस्ड है। टियागो को मिली सफलता को देखते हुए इस कार को भी उसी सफलता से जोडकर देखा जा रहा है। अब आते हैं अहम मुद्दे पर, जिस सेगमेंट में इस कार को उतारा गया है, उसी सेगमेंट में कंपनी की इंडिगो सीएस पहले से मौजूद है। अब जब कंपनी की नई टिगाॅर मार्केट में आ चुकी है, हमारा मानना है कि कंपनी इंडिगो सीएस को बंद करने पर जरूर विचार करेगी। एक समय था जब इंडिगो सीएस सेगमेंट की सबसे स्ट्राॅग कार मानी जाती थी लेकिन मारूति सुजु़की डिज़ायर आने के बाद से ही इस कार की असफलता का ग्राफ तेजी से उठने लगा और अब तो बिक्री करीब-करीब बंद ही हो चुकी है। ऐसे में हमारी कही बात सच हो, इसमें कोई अचंभा नहीं होना चाहिए।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































