केवल 42 हजार रूपए महंगा है TATA TIAGO का नया आॅटोमैटिक वेरिएंट
Page 1 of 2 16-08-2017
टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर व मोस्ट सेलिंग हैचबैक टियागो का एक नया आॅटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किया है। नए वेरिएंट का नाम है XTA जो अपने मैनुअल वेरिएंट से केवल 42 हजार रूपए महंगा है। टियागो XTA वेरिएंट की कीमत 4.79 लाख रूपए रखी गई है जो एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार है। आपको बता दें यह नया मॉडल रेग्युलर XT के जैसा ही है जिसका दाम 4.37 लाख रूपए है। टियागो XTA के साथ एक आॅप्शनल वेरिएंट XTA (o) भी यहां उपलब्ध है। इसमें कुछ फीचर्स अतिरिक्त रूप से जोड़े गए हैं जिसका दाम 4.96 लाख रूपए है। यहां भी आॅटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। सेगमेंट में टाटा टियागो का मुकाबला मारूति सेलेरियो, ग्रैंड i10, शेवरले बीट से है।
Tags : Tata Motors, Tata Tiago, Tiago XTA, new launches, Hindi news, Automobile news
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































