देश में लाॅन्च हुई 2017-Toyota Camry Hybrid
Page 1 of 4 15-02-2017
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा लगातार हाईब्रिड कारों पर मेहनत कर रही है। कंपनी अब तक करीब एक करोड़ हाईब्रिड कारें बेच चुकी है। अब कंपनी ने देश में अपनी पाॅपुलर लग्ज़री सेडान कैमरी हाईब्रिड को उतारा है जिसका काफी समय से इंतजार हो रहा था। इसे एकदम फ्रेश और नए लुक में लाॅन्च किया गया है जो रेग्युलर माॅडल से काफी बेहतर लगती है। इस हाईब्रिड सेडान का दाम 31.98 लाख रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखा गया है जो रेग्युलर माॅडल से करीब 1.08 लाख रूपए महंगा है। ध्यान रहें कि देश में हाईब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाती है, ऐसे में कैमरी हाईब्रिड का दाम पहले जितना ही पडे़गा।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























