BMW ने लॉन्च की 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट
Page 1 of 1 18-10-2017
नई दिल्ली। लक्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता-बीएमडब्लू ने मंगलवार को 49.90 लाख
रुपये में 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट कार लॉन्च की। कंपनी के
अनुसार, नई बीएमडब्लू 330 आई ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट का निर्माण चेन्नई
स्थित प्लांट में किया गया है।
इस गाड़ी में दो लीटर के चार सिलेंडर
पेट्रोल इंजन दिए गए हैं और यह 6.1 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति
घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका माइलेज औसतन 15.34 किलोमीटर प्रति लीटर
है।
बीएमडब्लू 3 सीरीज ग्रैन टूरिस्मो अब एक डीजल वैरिएंट-320 डी ग्रैन
टूरिस्मो लक्जरी लाइन और दो पेट्रोल वैरिएंट-330 ग्रैन टूरिस्मो लक्जरी
लाइन और 330 ग्रैन टूरिस्मो एम स्पोर्ट संस्करण में भी उपलब्ध है।
Related Articles
2027 Tata Nexon: नए अवतार में आएगी टाटा नेक्सन, Garud कोडनेम के साथ दिखी टेस्टिंग, मिलेगा नया डिजाइन और बड़ा टचस्क्रीन
नई Hyundai Creta होगी पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम, Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल सकते हैं कई नए फीचर्स































