BMW की नई 5 सीरीज़ अगले महीने हो सकती है लाॅन्च
Page 1 of 3 15-05-2017
लंबे समय से BMW ब्रांड का कोई नया लाॅन्च नहीं हुआ है। लेकिन कंपनी का यह सूखा जल्दी ही खत्म होने जा रहा है। BMW जल्दी ही अपनी नई कार भारतीय बाजार में लाॅन्च करेगी। इस नई लग्ज़री कार का नाम है 5 सीरीज़ जो एक सेडान होगी। कंपनी की यह एक नई सीरीज़ होगी जिसमें 3 नई कारों को तीन अलग-अलग इंजन के साथ उतारा जाएगा। इस सीरीज़ के अगले महीने उतारे जाने की उम्मीद है। बडे शहरों में कुछ डीलरशिप पर इस नई कार की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। बुकिंग अमाउंट दो लाख रूपए रखा गया है। डिलिवरी जुलाई में दिए जाने की उम्मीद की जा रही है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































