ज्यादा व्हीलबेस के साथ रिलाॅन्च होगी Mercedes-Benz E-Class
Page 1 of 4 17-02-2017
जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज़-बेंज भारतीय बाजार में अपनी ई-क्लास सेडान का पांचवी जनरेशन फेसलिफ्ट अवतार उतारने जा रही है। इस कार की खास बात है इसका व्हीलबेस। पता चला है कि इस सेडान का व्हीलबेस पहले से ज्यादा बड़ा होगा। स्टैण्डर्ड वेरिएंट से यह 140mm तक लंबा होगा। पता यह भी चला है कि इस माॅडल को खासतौर पर केवल भारतीय बाजार के लिए ही डिजाइन किया गया है। यह नई कार रेग्युलर ई-क्लास माॅडल को रिप्लेस करेगी। चीन में भी यह माॅडल उपलब्ध है जिसे ई-क्लास एल के नाम से जाना जाता है। यह नया माॅडल 28 फरवरी को लाॅन्च होने वाला है। कई मर्सिडीज़ की डीलरशिप पर इस कार की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































