Mercedes-Benz E-Class केटेगिरी में उतारेगी एक नई कार
Page 1 of 3 19-05-2017
मर्सिडीज़-बेंज जल्दी ही ई-क्लास केटेगिरी में एक नई कार उतारने की तैयारी कर रही है। यह नई कार होगी E220d, जोकि 2 जून को देश में लाॅन्च की जाने वाली है। आपको बता दें कि मर्सिडीज़ ने इसी साल 28 फरवरी को पहले से ज्यादा लंबे व्हीलबेस वाली ई-क्लास को यहां उतारा था। इसमें E200 और E350d जैसी लग्ज़री कारों को शामिल किया गया है। अब तीन महीने बाद इस रैंज में तीसरी कार उतारे जाने की तैयारी हो चुकी है। नई E220d इन दोनों कारों के बीच की जगह लेगी। कीमत 60 लाख रूपए तक जा सकती है।
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































