Toyota के लग्ज़री LEXUS ब्रांड ने दी दस्तक, तीन कारें हुई लाॅन्च
टोयोटा ने अपना लग्ज़री ब्रांड लेक्सस भारत में उतार दिया है। कंपनी का यह कदम देश में अपनी पकड और मजबूत करने में मदद करेगा। लेक्सस के अंडर तीन कारों को लाॅन्च किया गया है। तीन माॅडल जो भारत में आएं हैं, व है RX450h, ES300h और LX450d। RX450h को 2 वेरिएंट में उतारा गया है। वहीं बाकी दोनों कारें सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध होंगी। ES300h का दाम 55.27 लाख रूपए रखा गया है जबकि RS450h की शुरूआत 1.07 करोड़ रूपए से है। LX450d की कीमतों का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। तीनों माॅडल को इंपोर्ट कर बिक्री के लिए लाया जाएगा। तीनों कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल लेक्सस का कोई शोरूम देश में उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्दी ही कंपनी के 4 शोरूम खोले जाएंगे। शुरूआत दिल्ली से होगी और उसके बाद मुम्बई, बैंग्लुरू और गुरूग्राम में खुलेंगे। चंढीगढ़, हैदराबाद, कोच्ची और चैन्नई में भी शोरूम जल्द ही खुलेंगे।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























