दक्षिण अफ्रीका में धूम मचाएगी Tata Osprey! 5-स्टार सेफ्टी वाली SUV की होगी एंट्री
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) ने आधिकारिक घोषणा की है कि उसकी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा ओस्प्रे (Tata Osprey) मौजूदा वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में दक्षिण अफ्रीका के बाजार में लॉन्च की जाएगी। यह एसयूवी अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) के प्लेटफॉर्म पर आधारित है और दक्षिण अफ्रीका में 'Osprey' नाम से पेश की जाएगी।
स्टाइल, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का दमदार पैकेज
टाटा ओस्प्रे अपने आकर्षक एसयूवी डिजाइन, प्रीमियम केबिन, आधुनिक फीचर्स और एडवांस कनेक्टिविटी के कारण पहले ही वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि यह एसयूवी शहर की सड़कों के साथ-साथ कठिन और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम होगी।
एक मिलियन से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा
वैश्विक स्तर पर 10 लाख (1 Million) से अधिक ग्राहकों का विश्वास जीत चुकी यह एसयूवी भारत में कई बार बेस्ट-सेलिंग मॉडल भी रह चुकी है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स साउथ अफ्रीका के जनरल मैनेजर (मार्केटिंग एंड प्रोडक्ट) जेफ एलिसन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के ग्राहक ऐसी एसयूवी चाहते हैं जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी, प्रैक्टिकैलिटी और सुरक्षा का बेहतरीन संयोजन प्रदान करे और Tata Osprey इन सभी अपेक्षाओं पर खरी उतरती है।
5-स्टार सेफ्टी बनी सबसे बड़ी ताकत
सुरक्षा के मामले में भी Tata Osprey मजबूत दावेदार है। यह भारत की पहली कारों में शामिल है, जिसे Global NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। इसके अलावा इसे Bharat NCAP में भी 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित एसयूवी में गिनी जाती है।
दक्षिण अफ्रीका में मजबूत होगी टाटा की पकड़
टाटा मोटर्स का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका में उसकी वापसी के बाद ग्राहकों का शानदार समर्थन मिला है। Tata Osprey की लॉन्चिंग कंपनी की वैश्विक विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा होगी और इससे स्थानीय बाजार में उसकी मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है।


































