2019 Figo Facelift भारत में लॉन्च, कीमत..
फोर्ड इंडिया ने भारत में 2019 फीगो फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। यह अब पूरे देश में फोर्ड डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.15 लाख रुपए है, जो कार के पेट्रोल टॉप मॉडल के लिए 8.09 लाख रुपए तक जाती है। डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.95 लाख और टॉप एंड की 7.74 लाख रुपए है।
कंपनी के मुताबिक नई फोर्ड फीगो को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। यह 1200 से भी ज्यादा नए पुर्जों से लैस है। कार तीन वेरिएंट्स एंबिएंट, टाइटेनियम और ब्ल्यू में अवलेबल है। इन्हें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में पेश किया गया है। कार के टॉप मॉडल ब्ल्यू वेरिएंट में स्पोर्टी ग्रिल, नए 15-इंच के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन रूफ, ब्ल्यू थीम इंटीरियर और सैगमेंट में पहली बार 6 एयरबैग्स की सुविधा दी गई है।
फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के साथ 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर टीआईवीसीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो ईंधन की बचत करता है। यह 94 बीएचपी पावर के साथ 120 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 20.4 किमी/लीटर माइलेज देता है। कार के डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीडीसीआई इंजन दिया गया है जो 99 बीएचपी पावर और 215 एनएम पीक टॉर्क प्रोड्यसू करता है।
इसका माइलेज 25.5 किमी/लीटर है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी है, जो 1.5 लीटर इंजन के साथ उपलब्ध है। फीचर्स पर नजर डालें तो इसके केबिन में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, यूएसबी स्लॉट्स के साथ कई कनेक्टिविटी फीचर्स भी हैं।
7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो इनबिल्ट नेविगेशन से लैस है। ऑटोमैटिक वेरिएंट में एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और इलेक्ट्रिक पावर असिस्टेड स्टीयरिंग जैसे फीचर्स हैं। इसकी टक्कर मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से होगी।
Related Articles
Maruti Wagon R Facelift 2026: नए डिजाइन और 3-सिलेंडर इंजन के साथ आ सकती है वैगन आर, CNG टैंक में भी होगा बदलाव!
































