मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च की नई AMG सी 43 4मैटिक कूपे
नई दिल्ली।
लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज ने नई मर्सिडीज एएमजी सी 43
4मैटिक कूपे लॉन्च की। नवीनतम एएमजी की इस पेशकश के साथ अब मर्सिडीज बेंज
की इंडिया पोर्टफोलियो में 15 से ज्यादा एएमजी और ड्रीम कारें हैं। भारत
में एएमजी सी 43 4मैटिक कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 75 लाख रुपये से शुरू होती
है।
यह टू-डोर कूपे एक 3.0-लीटर वी6 बाइटर्बो इंजन से संचालित है, जो 287
किलोवाट का पावर और 520 एनएम का टार्क पैदा करता है। यह महज 4.7 सेकंड में
वाहन को शून्य से 100 किमी/घंटा रफ्तार देता है। मर्सिडीज ने भारत में पहली
बार ऑल-न्यू मर्सिडीज एएमजी सी 43 4मैटिक कूपे पेश किया है।
एएमजी
जीएलई 43 के रूप में अपनी शुरुआत के साथ ही एएमजी 43 रेंज को जबरदस्त
रिस्पॉन्स मिला है और आज हम एएमजी सी 43 कूपे के साथ इस लाइन-अप को और
बढ़ावा दे रहे हैं।"
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























