2030 तक 40 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ 30 ईवी मॉडल लॉन्च करेगी होंडा
टोक्यो। कार निर्माता कंपनी होंडा ने वाणिज्यिक उपयोग वाले मिनी-ईवी से
लेकर फ्लैगशिप-क्लास मॉडल तक सालाना 2 मिलियन से अधिक इकाइयों केउत्पादन के
साथ 2030 तक वैश्विक स्तर पर 30 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडल लॉन्च करने की
योजना की घोषणा की है। अगले 10 वर्षो में, होंडा विद्युतीकरण और सॉफ्टवेयर
प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में लगभग 5 ट्रिलियन येन (40 बिलियन डॉलर)
निवेश करेगी, ताकि इसके विद्युतीकरण में तेजी लाई जा सके, जिसमें आर एंड डी
खर्च और अलग निवेश दोनों शामिल हैं।
कंपनी ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा कि इस अवधि के लिए होंडा का कुल आरएंडडी खर्च लगभग 8 ट्रिलियन येन होगा।
कंपनी
ने कहा, "होंडा लगभग 43 बिलियन येन के निवेश के साथ ऑल-सॉलिड-स्टेट बैटरी
के उत्पादन के लिए एक प्रदर्शन लाइन का निर्माण करेगी और स्प्रिंग 2024 में
प्रदर्शन उत्पादन शुरू करने के लक्ष्य के साथ अनुसंधान को और तेज करेगी।"
ईवी युग में प्रमुख चुनौती बैटरियों की वैश्विक खरीद है।
होंडा ने कहा कि वह बाहरी साझेदारी को मजबूत कर प्रत्येक क्षेत्र में तरल लिथियम-आयन बैटरी की खरीद सुनिश्चित करेगी।
होंडा प्रत्येक क्षेत्र (उत्तरी अमेरिका, चीन और जापान) की बाजार विशेषताओं के अनुरूप उत्पाद पेश करेगी।
2026
में, ऑटोमेकर होंडा ई: आर्टेक्चर को अपनाना शुरू कर देगा। यह एक ईवी
प्लेटफॉर्म है जो हार्डवेयर प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को जोड़ती
है।
जीएम के साथ गठबंधन के माध्यम से, होंडा 2027 में सस्ती ईवी पेश
करने की योजना बना रही है, जिसकी लागत और सीमा उत्तरी अमेरिका से शुरू
होने वाले गैसोलीन से चलने वाले वाहनों के समान प्रतिस्पर्धी होगी।
--आईएएनएस
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































