Categories:HOME > Car >

Volkswagen Taigun GT Facelift Review: दमदार इंजन और शानदार ड्राइविंग के साथ कितनी बेहतर है नई ताइगुन? जानिए खूबियां और कमियां

Volkswagen Taigun GT Facelift Review: दमदार इंजन और शानदार ड्राइविंग के साथ कितनी बेहतर है नई ताइगुन? जानिए खूबियां और कमियां

भारत में फॉक्सवैगन की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कुछ समय पहले ही Volkswagen Taigun Facelift को लॉन्च किया है। लॉन्च के कुछ समय के बाद हमें इस एसयूवी के GT वेरिएंट को चलाने का मौका मिला। इस दौरान हमने इसे इंजन, फीचर्स, ड्राइविंग के मामले में कई कसौटियों पर परखने की कोशिश की। जिसके बाद हम आपको बता रहे हैं कि क्या इस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फॉक्सवैगन की ओर से सबसे नई एसयूवी के तौर पर ताइगुन को भारत में ऑफर किया जा रहा है। लॉन्च के साथ इस एसयूवी में बदलाव किए गए हैं जिसको कई लोग पसंद भी कर रहे हैं। पहले के मुकाबले अब इसके फ्रंट में ग्रिल, बंपर और हेड लाइट्स को बदला गया है। साथ में अब इस एसयूवी के फ्रंट में पार्किंग सेंसर भी दिए गए हैं। अब इस एसयूवी के रियर में जो टेल लाइट दी गई है, वह अनलॉक करते हुए काफी अच्छा एनिमेशन ऑफर करती है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। एसयूवी के रियर में अब कनेक्टिड लाइट दी गई है जिसके बीच में जो इलूमिनेटिड बैजिंग मिलती है जो रात के समय काफी अच्छी लगती है। इसके साथ ही इसमें सीक्वेंशल इंडीकेटर, वाइपर, रियर पार्किंग सेंसर, नया रियर बंपर भी इसमें दिया गया है। कैसा है इंटीरियर फॉक्सवैगन ने इस एसयूवी के जीटी वेरिएंट को सिंगल टोन इंटीरियर दिया है। जिसके साथ इसमें नया 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, लाल एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, चार्जिंग पोर्ट, वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स को दिया है। इस एसयूवी में 385 से 1405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो सामान रखने के लिए काफी अच्छा है। कितनी है सुरक्षित फॉक्सवैगन की ताइगुन जीटी फेसलिफ्ट में सुरक्षा का भी अच्छा ध्यान रखा गया है। इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएससी, टीपीएमएस, हिल होल्ड कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा को दिया गया है। इसमें दिए गए रियर पार्किंग कैमरा की क्वालिटी पहले से बेहतर हुई है लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरे जैसे फीचर को भी देकर निर्माता इसे और बेहतर विकल्प बना सकती है। इसमें भले ही ADAS न हो लेकिन अच्छी बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी जरूर मिलती है। कितना दमदार इंजन फॉक्सवैगन की इस गाड़ी में एक लीटर और 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। हमने इसके 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को चलाया जिसके साथ सात स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 150 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ एसयूवी को बेस एग्जॉस्ट मिलता है और गियर शिफ्टिंग काफी अच्छी तरह से होती है। क्यों खरीदें और क्यों न खरीदें अगर आपको ऐसी एसयूवी चाहिए जो न सिर्फ दिखने में अच्छी हो बल्कि उसमें काम के फीचर्स भी मिलते हों। गाड़ी में सिर्फ बैठकर न जाना हो बल्कि गाड़ी चलाने का बेहतरीन अनुभव भी लेना हो। माइलेज भी चाहिए जिससे जेब पर ज्यादा भारी न पड़े और ऑडियो का ठीक अनुभव भी चाहिए तो इस एसयूवी को खरीदा जा सकता है। लेकिन ADAS, 360 डिग्री कैमरा, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर चाहिए, डीजल इंजन चाहिए तो अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

@एक पहिए वाली बाइक देखी है कभी, वीडियो देखें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab