महिंद्रा BE 6 स्पोर्टक्यू होगी लॉन्च, जारी हुआ पहला टीजर
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली।महिंद्रा की ओर से BE6 को अपडेट कर sporteq वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले इसका टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इससे किस तरह की जानकारी मिली है। कब इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। महिंद्रा की ओर से बीई6 के नए वेरिएंट के तौर पर स्पोर्टेक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी दे दी गई है। महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर BE 6 Sporteq का पहला टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में एसयूवी की झलक को दिखाया गया है। जिसमें इसके कई फीचर्स की जानकारी भी मिल रही है। ये मिली जानकारी इस एसयूवी में भी Mahindra XEV 9s, XEV 9e की तरह ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड को ऑफर करने की तैयारी हो रही है। हालांकि यह अपडेट एसयूवी के टॉप वेरिएंट में ही ऑफर किया जा सकता है। अन्य सभी वेरिएंट्स में डबल स्क्रीन डैशबोर्ड को ही दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें वेंटिलेटिड सीट और बीई 6 की बैजिंग, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स को दिया जाएगा। एसयूवी में स्पोर्ट्स डिजाइन के साथ ही कई और टेक्नोलॉजी के साथ फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है। इतनी है रेंज महिंद्रा की ओर से BE6 के Top वेरिएंट Pack Three में 79 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा रहा है। जिसे फुल चार्ज के बाद 683 किलोमीटर की MIDC रेंज मिल सकती है। इसमें रेंज को बढ़ाने के लिए रीजनरेशन लेवल को भी दिया गया है। एसयूवी में लगी मोटर से 210 किलोवाट की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को सिंगल पेडल ड्राइव के साथ ही रेंज, एवरीडे, रेस, स्नो और कस्टम ड्राइविंग मोड्स के साथ लाया जा रहा है। महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इस एसयूवी के स्पोर्टेक एडिशन को भारत में औपचारिक तौर पर 15 अगस्त को लॉन्च करेगी। इतनी है कीमत महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी को भारत में 18.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये है। नए वेरिएंट की कीमत सामान्य बीई6 के मुकाबले ज्यादा होगी। इनसे है मुकाबला भारतीय बाजार में Mahindra BE6 को इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला MG Windsor EV, Tata Sierra EV, Hyundai Creta Electric जैसी एसयूवी के साथ होता है।


































