Categories:HOME > Car > Compact Car

गर्मी में एसी चलाते हुए भी बढ़ाएं कार की माइलेज, अपनाएं ये आसान टिप्स

गर्मी में एसी चलाते हुए भी बढ़ाएं कार की माइलेज, अपनाएं ये आसान टिप्स

कई शहर गर्मी से तप रहे हैं, ऐसे में कार चलाते हुए एसी का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन कई बार एसी चलाने के कारण गाड़ी की माइलेज काफी कम हो जाती है जो कई लोगों को परेशान कर देती है। गाड़ी में किस तरह की सेटिंग करने के बाद एसी की ठंडक और ज्यादा माइलेज दोनों को लिया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। गर्मी के मौसम में अगर कार में सफर करना हो तो बिना एसी मंजिल तक पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार लापरवाही करने पर कार में एसी चलाया जाता है तो माइलेज में काफी कमी आ जाती है। जिससे लोग परेशान हो जाते हैं।

ऐसे कम होती है माइलेज


गर्मी के मौसम में जब कार में एसी को चलाया जाता है तो इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है और ईंध्ना की खपत बढ़ जाती है। इसके कारण कार की माइलेज कम हो जाती है, और बजट पर इसका सीधा असर होता है।


इस तरह करें सेटिंग



अगर आपको भी गर्मी में कार में एसी चलाते हुए अच्छी माइलेज चाहिए तो फिर कार में री सर्कुलेशन के बटन का उपयोग करना चाहिए। जब भी गाड़ी को चलाना शुरू करें तो पहले इस बटन को बंंद कर देना चाहिए, जिससे गाड़ी में एसी के साथ बाहर की हवा अंदर आए और जब ठंडक बढ़ने लगे तो इस बटन को शुरू कर देना चाहिए, जिससे केबिन के अंदर की हवा बाहर न जाए।


खिड़की खोलकर चलाएं कार


शुरू में जब कार को चलाएं तो पहले सभी खिड़कियों को कुछ देर के लिए खोल दें और कार का एसी शुरू कर दें। ऐसा करने पर गाड़ी के अंदर की गर्म हवा तेजी से बाहर निकलती है और जब ठंडक होना शुरू हो जाती है तो फिर खिड़कियों को बंद किया जा सकता है।

@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab