Citroen C3X CNG खरीदने का प्लान : 1 लाख डाउन पेमेंट पर जानिए कितनी बनेगी EMI
सिट्रॉएन की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में गाड़ियों की बिक्री की जाती है। इसी क्रम में निर्माता की ओर से काम्पेक्ट एसयूवी सेगमेंट में सिट्रॉएन सी3एक्स को आफर किया गया है। जिसमें अगर आप इस गाड़ी के सीएनजी बेस वेरिएंट घर लाना चाहते हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
वाहन की कीमत
सिट्रॉएन की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Citroen C3X को सीएनजी के साथ भी ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 23 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 34 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 6.29 लाख रुपये हो जाती है।
इतनी आएगी ईएमआई
अगर Citroen C3X के सीएनजी वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 5.29 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 5.29 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 8523 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 5.29 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 8523 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Citroen C3X सीएनजी बेस वेरिएंट के लिए करीब 1.86 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 8.15 लाख रुपये हो जाएगी।
इनसे होता है मुकाबला
Citroen की ओर से C3X को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Tata Punch, Nissan Magnite, Renault Kiger, Skoda Kylaq जैसी एसयूवी के साथ होता है।


































