होंडा ने पेश किया नया हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप: 2030 तक ग्लोबल बाजार में एंट्री की तैयारी
होंडा कंपनी ने एक नए हाइब्रिड सेडान प्रोटोटाइप को पेश किया है। यह प्रोटोटाइप ब्रांड की अगली पीढ़ी की सेडान कतार की पहली झलक दिखाता है। यह नया मॉडल एक नए हाइब्रिड आर्किटेक्चर पर आधारित है और होंडा के व्यापक इलेक्ट्रिफिकेशन और तकनीकी विकास के हिस्से के रूप में साल 2030 तक इसके उत्तरी अमेरिकी बाजारों में पहुंचने की उम्मीद है। कंपनी अपने आगामी वाहनों में पावरट्रेन और इंजन दक्षता को एक नए स्तर पर ले जा रही है। होंडा ने घोषणा की है कि साल 2027 और उसके बाद आने वाले नए मॉडल (इस सेडान सहित) अगली पीढ़ी के प्लेटफॉर्म पर बनाए जाएंगे और इनमें पूरी तरह से नया ट्विन-मोटर हाइब्रिड सिस्टम दिया जाएगा।
ये है विशेषताएं
बेहतर ड्राइविंग दक्षता: कंपनी का कहना है कि यह संशोधित हाइब्रिड लेआउट उस रेंज को बढ़ाकर ड्राइविंग दक्षता में सुधार करता है। जहां इंजन सबसे अधिक कुशलता से काम करता है।
माइलेज में बढ़ोतरी और लागत में कमी: आंतरिक आंकड़ों के आधार पर, होंडा को उम्मीद है कि मौजूदा सिस्टम की तुलना में इसकी ईंधन अर्थव्यवस्था (माइलेज) में 10 प्रतिशत से अधिक का सुधार होगा। जबकि कुल सिस्टम लागत में लगभग 30 प्रतिशत की कटौती होगी।
इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD): इस सेटअप में एक नया इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील-ड्राइव यूनिट भी शामिल होगा। वाहन निर्माता के अनुसार, यह बेहतर ट्रैक्शन और हैंडलिंग के लिए "अत्यधिक सटीक और संवेदनशील" मोटर नियंत्रण प्रदान करने में सक्षम है।
होंडा का अगली पीढ़ी का ADAS सिस्टम कैसे काम करेगा
हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ-साथ कंपनी सुरक्षा और ड्राइविंग सहायता के लिए नई तकनीक ला रही है। होंडा साल 2028 से अपने हाइब्रिड-आधारित वाहनों में अगली पीढ़ी का एडवांस्ड ड्राइवर सहायता प्रणाली (ADAS) पेश करेगी। इन-हाउस (स्वयं) विकसित यह सिस्टम पूरी यात्रा के दौरान ड्राइवर की सहायता करने के लिए डिजाइन किया गया है। जो एक्सप्रेसवे और सामान्य दोनों तरह की सड़कों पर एक साथ एक्सीलरेशन और स्टीयरिंग में मदद करेगा। यह सिस्टम काम करने के लिए ड्राइवर के नेविगेशन इनपुट का उपयोग करेगा, जिससे पूर्ण स्वायत्तता (फुल ऑटोनोमी) में जाए बिना एक सुचारू और अर्ध-सहायता प्राप्त (सेमी-असिस्टेड) ड्राइविंग अनुभव प्राप्त होगा।
इस सेडान प्रोटोटाइप का बाहरी डिजाइन कैसा है
लुक और डिजाइन के मामले में इस सेडान को काफी आधुनिक और स्पोर्टी लुक दिया गया है। सेडान प्रोटोटाइप एक आकर्षक फास्टबैक सिलहूट को अपनाता है, जो वैश्विक-विशिष्ट मॉडल अकोर्ड (Accord) की याद दिलाता है। इसके फ्रंट एंड में स्प्लिट हेडलैंप लेआउट, होंडा के नए प्रतीक (एम्बलेम) के साथ ब्लैक-फिनिश्ड ग्रिल और चौड़े एयर इनलेट्स वाला ड्यूल-टोन बम्पर दिया गया है। साइड से देखने पर उभरे हुए व्हील आर्च, तेजी से ढलान वाली छत की रेखा, स्पोर्टी अलॉय व्हील और एक बोल्ड शोल्डर लाइन इसे बेहद डायनेमिक प्रोफाइल प्रदान करते हैं। पिछले हिस्से में यह कार हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप, ब्लैक-फिनिश्ड बम्पर ट्रिम और कनेक्टेड एलईडी टेल-लैंप से सजी है जो बॉडी के चारों ओर लिपटे हुए हैं। साथ ही लाइट्स के ठीक ऊपर एक ब्लैक स्ट्रिप लगाई गई है।
यह हाइब्रिड सेडान भारतीय बाजार में लॉन्च होगी?
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को लेकर कंपनी की योजनाएं थोड़ी अलग हैं। हालांकि होंडा की इस हाइब्रिड सेडान को भारत में लाने की कोई योजना नहीं है। लेकिन कंपनी यहां अपने एसयूवी (SUV) रेंज का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। भारत के लिए साल 2028 में एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च की जानी निर्धारित है। जिसके साथ एक मिड-साइज एसयूवी भी आएगी जिसके '0 अल्फा' (0 Alpha) इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की संभावना है। होंडा का यह नया सेडान प्रोटोटाइप दर्शाता है कि कंपनी कम लागत में अधिक माइलेज और एडवांस्ड तकनीक देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। भले ही भारतीय बाजार को यह सेडान न मिले, लेकिन आने वाले समय में यहां लॉन्च होने वाली नई एसयूवी गाड़ियां कंपनी की इसी आधुनिक सोच का हिस्सा होंगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























