भारत में धूम मचाने आ रही नई जनरेशन Toyota Hilux, दमदार फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च
भारत के बाजार में धूम मचाने के लिए टोयोटा की हिलक्स की नई जेनरेशन जल्द लान्च होने वाली है। इसके लिए कंपनी ने सारी तैयारियां कर ली हैं। यह गाड़ी पिकअप ट्रक के तौर पर ऑफर किया जाता है। किस तरह के बदलाव के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। टोयोटा की ओर से पिक अप ट्रक के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Toyota Hilux की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
ये होंगे बदलाव
मौजूदा के मुकाबले नई जेनरेशन पिक अप ट्रक में नया फ्रंट बंपर, पतली एलईडी हेडलाइट, चौड़ी फ्रंट ग्रिल, बड़े अक्षरों में टोयोटा की बैजिंग, मोटे व्हील आर्च को इसमें दिया जा सकता है।
इतना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में हाइब्रिड इंजन के विकल्प को भी दिया जा सकता है। इसी के साथ इसमें 2.8 लीटर की क्षमता का टर्बो डीजल इंजन भी मिलेगा। जो इसको 204 पीएस की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसके साथ इसमें छह स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑफ रोडिंग क्षमता का विकल्प भी दिया जाएगा।
ऐसे होंगे फीचर्स
टोयोटा की ओर से हाइलक्स की नई जेनरेशन में एलईडी हेडलाइट, नए अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
जल्द होगी लॉन्च
टोयोटा की ओर से हाइलक्स की नई जेनरेशन के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस पिक अप ट्रक की नई जेनरेशन को जुलाई के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।


































