Categories:HOME > Truck >

Tata Motors ने कतर में लॉन्च की नई बसें, मिडिल-ईस्ट बाजार में बढ़ाई पकड़

Tata Motors ने कतर में लॉन्च की नई बसें, मिडिल-ईस्ट बाजार में बढ़ाई पकड़

टाटा मोटर्स विदेश में अपना बिजनेस बढ़ा रहा है। इसी क्रम में टाटा ने कतर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए अपनी 1622 बसों को लान्च किया है। यह बस खास तौर पर कर्मचारियों के लिए बनाई गई है। यह यूरो VI मानकों का पालन करती है। कंपनी का कहना है कि इससे परफॉर्मेंस बेहतर होगी और यात्रियों को आराम मिलेगा। साथ ही बस के रखरखाव का खर्च भी कम होगा। दरअसल, टाटा मोटर्स मिडिल-ईस्ट देशों के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। टाटा मोटर्स ने प्राइमा रेंज के भारी ट्रक भी पेश किए हैं। ये ट्रक यूरो-V मानकों का पालन करते हैं। इन्हें कतर के बदलते इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस रेंज में प्राइमा 4040.के, प्राइमा 4440.एस, प्राइमा 4040.टी और प्राइमा 6040.एस जैसे ट्रक शामिल हैं।

61 और 65 सीट लेआउट


टाटा मोटर्स की ऑल न्यू एलपीओ 1622 बस में कमिंस का ISBe 5.6L यूरो VI इंजन लगा है। यह इंजन 220 हॉर्स पावर की ताकत और 925 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बस दो तरह की सीटिंग व्यवस्था में उपलब्ध है। एक में 65 सीटें हैं और दूसरी में 61 सीटें हैं। इससे अलग-अलग तरह की जरूरतों के हिसाब से बस को इस्तेमाल किया जा सकता है।


फीचर्स और सेफ्टी



टाटा की नई एलपीओ बस में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें एबीएस के साथ फुल एयर डुअल-सर्किट ब्रेकिंग सिस्टम है। इसमें ट्यूबलेस टायर के साथ ही सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए हैवी-ड्यूटी सस्पेंशन सिस्टम भी दिया गया है। टाटा की इस बस में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और क्रूज कंट्रोल के साथ ही अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मल्टीमोड स्विच समेत कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।


कई देशों में टाटा की बसें और ट्रक पॉपुलर


यहां एक और बात बता दें कि टाटा मोटर्स 40 से ज्यादा देशों में अपने कॉमर्शियल वाहन बेचती है। कंपनी के पास 1 टन से लेकर 60 टन तक के कार्गो वाहन हैं। साथ ही 9 सीटर से लेकर 71 सीटर तक की बसें भी हैं।

@युवाओं के लिए खास है अवेंजर सीरीज़ की ये मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab