Bike
पिछले 44 सालों से रैसिंग बाइक की पहचान रही हार्ले-डेविडसन की नई रैसिंग बाइक का पहला लुक सामने आया है। इस रैसिंग बाइक का नाम है XG750R, जो हार्ले की स्ट्रीट-750 क्रूज़र पर बेस्ड है। इस बाइक को हार्ले की फैक्ट्ररी टीम के राइडर डेविड फियर कंट्रोल करेंगे।
मुम्बई में कल यानि 28 मई को ऑरेंज-डे का आयोजन हो रहा है। यहां KTM RCs और Duke के 200cc और 400cc के बाइक चालकों को रैसिंग ट्रैक पर मुफ्त अपनी राइडिंग के जलवे दिखाने का मौका मिलेगा। यह रैस शहर के मलाड के इनऑरबिट मॉल के पार्किंग स्लॉट में होगी।
ट्रिम्फ की अगली बाइक Thruxton R जून, 3 को लॉन्च हो सकती है। आने वाली इस मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 10-11 लाख रूपए हो सकती है।
अमेरिकन कंपनी Indian Motorcycle ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक Indian Scout Sixty उतारी है। इसकी कीमत 11.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह जुलाई तक शोरूम में उपलब्ध होगी। इस बाइक को इंपोर्ट कर देश में लाया जाएगा।
होंडा मोटरसाइकिल-स्कूटर लिमिटेड ने Activa-i का रिफ्रेश वर्जन लॉन्च किया है। 2016-Honda Activa-i एक्टिवा-आई की कीमत 50,255 (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी गई है। नई Activa-i को 3 नए रंगो में पेश किया है। यह कंपनी का इस साल का 7वां नया/अपडेट मॉडल है।
एक रिपोर्ट के अनुसार हीरो स्प्लेंडर ने पिछले महीने की सबसे टॉप सेलिंग बाइक का खिताब अपने नाम किया है। पिछले महीने हीरो ने 2,24,238 Splendor बेंची हैं। इससे पहले भी Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल रही है।
इस आर्टिकल में उन मोटरसाइकिलों को शामिल किया है जिनकी कीमत
40 हजार रूपए से भी कम है। कम दाम की ये बाइक्स न केवल दिखने में
सिंपल-सोबर हैं, बल्कि इनका माइलेज 60 हजार रूपए वाली बाइक्स से खास बेहतर
भी है।
लग्ज़री टू-व्हीलर्स निर्माता कंपनी बीएमड्ब्ल्यू मोटोरार्ड
की भारत में एंट्री इसी साल अक्टूबर में होगी। यह जानकारी कंपनी के
प्रेसीडेंट व सीईओ स्टीफन स्कालर ने दी है।
आपको होंडा की कोई भी बाइक और स्कूटर खरीदना हो तो केवल डीलरशिप पर जाए और मॉडल पसंद करें। होंडा आपको केवल एक घंटे में लोन कराएगा।
केटीएम ड्यूक की सफलता के बाद लग्ज़री बाइक निर्माता कंपनियों के लिए इंडियन बाइक मार्केट काफी डिमांडिंग माना जा रहा है। इस सेगमेंट की बढ़ती डिमांड को देखते हुए ऑटो कंपनियां इस साल अपने नए मॉडल्स को करने की तैयारी में हैं। एक नज़र डालते हैं जल्द लॉन्च होने वाली इन मोटरसाइकिलों पर ......
सुजु़की जिक्सर-डे ट्यूर बीते रविवार को मुम्बई पहुंचा था। यहां दर्षको का जोष दोगुना तब हो गया जब बॉलीवुड सुपर सलमान खान ने भी यहां शिरकत की।
TVS टू-व्हीलर कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्टार सिटी प्लस का चॉकलेटी-गोल्ड कलर वाला स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन वाली मोटरसाइकिल की कीमत 49,234 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
BMW ने अपनी पहली अंडर 500cc सेगमेंट मोटरसाइकिल BMW G310R का पहला प्रोमोनशल वीडियो जारी किया है। इस बाइक का मुकाबला KTM ड्यूक 390 और महिन्द्रा मोजो से होना है।
महाराष्ट्र के चाकन इलाके में बजाज पल्सर 150NS को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान बाइक को पूरी तरह कवर से ढका हुआ था। इस बाइक को पिछले साल के आखिर तक लॉन्च किया जाना था लेकिन कुछ कारणों से यह बाइक ग्राहकों से दूर रह गई।
एमवी अगस्टा ने देश में अपनी Brutale रैंज के साथ, F3 और F4 को उतारा है। शुरूआती कीमत 16.78 लाख रूपए रखी गई है।
इटली की मशहूर स्पोर्ट्स बाइक कंपनी एमवी अगस्टा (MV Agusta) की भारत में एंट्री 11 मई को होने जा रही है।
















