R

देश की दूसरी सबसे बडी टू-व्हीलर कंपनी Honda Motors अपनी सबसे सस्ती मोटरसाइकिल TMX-125 को भारत में लाने की तैयारी कर रही है। देश में इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यह एक 125cc बाइक है जिसे कंपनी ने भारत में लाने के लिए इंपोर्ट किया है।

अब Bajaj Auto ने V15 को नए कॉकटेल वाइन रेड कलर स्कीम में भी पेश किया है। इसका फ्यूल टैंक और सीट काउल भी रेड कलर में रंगे हैं। कीमत 62,000 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

Mahindra & Mahindra ने अपनी फार्म इक्यूप्मेंट सेक्टर की पिछले महीने की Sales Report जारी कर दी है। इसके अनुसार कंपनी ने मई, 2016 में कुल 22,148 Tractor बेचने में सफलता हासिल की है।

Triumph मोटरसाइकिल ने आज अपनी कैफे रेसर बाइक Thruxton R को भारत में लॉन्च कर दिया। इस मोटरसाइकिल की कीमत 10.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

हीरो इलेक्ट्रिक ने एक नए प्रोडक्ट को बाज़ार में उतारा है। इस इलेक्ट्रिक बाइर को हीरो इलेक्ट्रिक Nix नाम दिया गया है। बाइक की कीमत 29,990 रूपए है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर Paytm के ज़रिए खरीदा जा सकता है।

Mahindra ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार e-Verito (ई-वेरिटो) को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में सबसे सस्ती कार मारूति ऑल्टो-800 व रेनो क्विड है। लेकिन Datsun ने ऑटो जगत को RediGo की कीमतों से चौंका दिया है।

देश की प्रमुख 3-व्हीलर कंपनी बजाज ऑटो ने अपने Maxima C का CNG वेरिएंट लॉन्च किया है। कीमत 1,88,550 रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद, गुजरात) रखी गई है। डिलीवरी इसी महीने में शुरू हो जाएगी।

Mercedes-Benz ने अपनी नई SUV को आज भारत में लान्च कर दिया है। इसका नाम है GLC-Class। इसकी कीमत 50.7 लाख रूप्ए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है।

ASEAN NCAP के क्रैश टेस्ट में Maruti Ciaz (मारूति सियाज) और Ertiga (अर्टिगा) को 4-स्टार रेटिंग मिली है। वहीं चाइल्ड सेफ्टी के मामले में दोनों को 2-स्टार रेटिंग मिली है।

लग्ज़री स्पोर्ट्स कार कंपनी Porsche अपनी आइकॉनिक 911 का अपडेट वर्जन ला रही है। यह 29 जून को लॉन्च होगी।

Mercedes-Benz अपनी नई SUV को कल लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम है GLC। यह C-Class लग्ज़री सेडान का SUV वर्जन है।

पेट्रोल के दामों में 2.58 रूपए और डीज़ल पर 2.26 रूपए की बढोतरी हुई है। बढी हुई कीमतें मंगलवार रात से लागू हो गई है।

Maruti Baleno पर 7 से 8 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। ज्यादा डिमांड डीज़ल मॉडल की है। पेट्रोल मॉडल पर 22 से 24 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Ola Cab आपके लग्ज़री कारी में बैठने का सपना साकार कर सकती है और वह भी केवल 20 रूपए में।

Bajaj Auto इसी साल अपनी 2 नई मोटरसाइकिलें देश में लॉन्च करेगी। इस बाइक को दिवाली के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

देश में Mahindra ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार REVA e2o को उतार दिया है। अब कंपनी अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार E-Verito को 2 जून को लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों फुल्ली इलेक्ट्रिक कार हैं लेकिन इन इलेक्ट्रिक कारों का देश में भविष्य क्या है। इस आर्टिकल में हम इसी बात पर चर्चा करेंगे …..

अगले महीने कौनसी कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिसकी जानकारी आपको देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हमने टॉप 5 कारों को शामिल किया है।

Mahindra, देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी ICV सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढाने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत करीब 700 करोड रूपए का निवेश करेगी। इसके तहत 9 से 16 टोनर्स के वाहनों को तैयार किया जाएगा।

देश में E-Bikers की रफ्तार पर लगाम जल्दी ही लग सकती है। आने वाले कुछ समय में इलेक्ट्रिक बाइक के लिए हैलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य हो सकता है। राज्य परिवहन मंत्रालय गठित समिति ने मोटर व्हीकल एक्ट अधिनियम में इस बात की सिफारिश की है।