मर्सिडीज़-बेंज़ की GLS 350D लॉन्च, कीमत 80.4 लाख रूपए
मर्सिडीज़ बेंज ने अपनी GLS 350D को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 80.40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। यह लग्ज़री एसयूवी एसयूवी है जो पहले GL-क्लास के नाम से आती थी। इसे पूरी तरह से एक नया लुक देकर पेश किया गया है। मर्सिडीज़ जीएलएस (Mercedes GLS) का मुकाबला ऑडी Q7 और वोल्वो XC90 के अलावा सेगमेंट में मौजूद अन्य एसयूवी से होगा।
GLS में 3.0 लीटर का V6 डीज़ल इंजन लगा है जो 255PS की ताकत के साथ 620Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक 9G-ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है, वहीं मर्सिडीज़ का ऑल व्हील ड्राइव ‘4मैटिक’ सिस्टम यहां मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 222 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जबकि 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.8 सेकंड लगते हैं।
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























