FORD ने लाॅन्च किया Figo व Aspire का स्पोर्ट्स एडिशन
Page 1 of 3 17-04-2017
फोर्ड इंडिया ने हमारी जानकारी के अनुसार ही काम करते हुए अपनी पाॅपुलर फीगो हैचबैक और एस्पायर काॅम्पैक्ट सेडान के स्पोर्ट्स एडिशन उतारे हैं। दोनों ही एडिशन टाॅप एंड वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। दोनों को कुछ काॅस्मैटिक बदलावों और कुछ नए फीचर्स के साथ उतारा गया है। हालांकि लुक पहले जैसा ही है लेकिन नए ग्राफिक्स और ब्लैक क्लेडिंग में फोग लैंप्स के साथ साइड डेकल्स पर एस मार्क नयापन लाते हैं लेकिन इतना भी नहीं कि इस कार को पूरी तरह नया कह सकें। यहां ब्लैक या व्हाईट रूफ के साथ इसी स्टाइल के आउटसाइड रियर व्यू मिरर भी देखने को मिलेंगे। 15 इंच के ब्लैक अलाॅय व्हील, रियर स्पोइलर और रियर व साइड में डेकल्स को आसानी से देखा जा सकता है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































