HONDA CITY ने पार किया 2.50 लाख बिक्री का आंकड़ा
Page 1 of 3 01-07-2017
देश में उपलब्ध चौथी जनरेशन की होंडा सिटी ने 2.50 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। दुनियाभर में इसकी करीब 10 लाख यूनिट बेची गईं, इसमें से 25 फीसदी हिस्सा भारतीय बिक्री का रहा। होंडा सिटी देश की एक पाॅपुलर मिड साइज़ सेडान है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मानी जाती है। अपनी स्टाइल, डिज़ाइन और परफाॅर्मेंस की वजह से यह कार युवाओं को खासी पसंद आती है। देश में भारत में बेची गई होंडा सिटी में 61 फीसदी हिस्सा पेट्रोल वर्जन का और 39 फीसदी हिस्सा डीज़ल वर्जन का है। पेट्रोल वर्जन में 30 फीसदी बिक्री ऑटोमैटिक वेरिएंट की और बाकी 70 फीसदी बिक्री मैनुअल वेरिएंट की हुई।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































