यह है Honda Amaze का प्रीविलेज एडिशन, खासियत जानना चाहेंगे ...
बात करें डिजाइन की तो बॉडी डेकल्स और प्रीविलेज एडिशन बेजिंग के अलावा कोई बदलाव यहां दिखाई नहीं देता। हां, केबिन में आपको जरूर कुछ नयापन लग सकता है। केबिन में आते ही होंडा सिटी में दिया 7.0 इंच का डिजिपैड टचस्क्रीन इंफोटेन्मेंट सिस्टम आपका स्वागत करेगा। यह इंफोटेन्मेंट सिस्टम ब्लूटूथ, एचडीएमआई, माइक्रो-एसडी-कार्ड और यूएसबी इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें सेटेलाइट नेविगेशन के जरिये लाइव ट्रैफिक की जानकारी भी मिलती है। यहां स्टोरेज केपेसिटी भी दी गई है जो 1.5 जीबी तक है। वॉइस कमांड के जरिये मीडिया, नेविगेशन और कॉलिंग करने की सुविधा भी यहां दी गई है। इनके अलावा, आर्मरेस्ट व रियर पार्किंग सेंसर्स भी यहां मिलेंगे। बाकी सभी फीचर्स रेग्युलर मॉडल की तरह ही मौजूद होंगे।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































