Mercedes ने उतारी सबसे महंगी SUV, मिलेगी केवल 99 यूनिट
Page 1 of 4 10-03-2017
जिनेवा मोटर शो में मर्सिडीज़ ने अपनी सबसे महंगी एसयूवी को पेश किया है। यह फुल्ली आॅफ रोडर एसयूवी है जो 5 सीटर है। पीछे की तरह डैक स्टाइल में काफी सारा स्पेस छोडा गया है। इस कार का नाम है Maybach G650 Landaulet (मेबैक G650 लैंडोलेट)। कीमत रखी गई है 3.34 करोड़ रूपए। इस कार की खास बात यह है कि फिलहाल कंपनी ने इस कार के केवल 99 यूनिट ही तैयार किए हैं जिन्हें अगले साल बेचा जाएगा। ऐसे में यह कार लाॅन्च से पहले से काफी खास बन गई है। मौजूद यूनिट में से भारत में कितने कारें बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन जिनेवा मोटर शो में इस कार को खासी पाॅपुलर्टी मिली है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































