Vijay Mallya के खेमे से निलाम हुई ये कारें, करोड़ों में है कीमत
150 से ज्यादा का कार कलेक्शन है माल्या का
माल्या का कार कलेक्शन साल 1913 की रॉल्स रॉयस कार की खरीद से शुरू हो गया था। माल्या का कलेक्शन इतना बड़ा हो गया था कि 1992 में उन्होंने कार कलेक्शन की देखरेख के लिए मैनेजर भी नियुक्त किया। माल्या की कुछ स्पोर्ट्स कारें इस वक्त 10 देशों में सुरक्षित हैं।
इसलिए बेची कारें
डियाजियो पीएलसी की भारतीय सब्सिडियरी यूनाइटेड स्पिरिट्स की हैं। युनाइटेड स्पिरिट्स को डियाजियो ने माल्या से खरीदा था और उसी ने इनकी नीलामी की है। युनाइटेड स्पिरिट्स के नए मालिक माल्या जैसे महंगे शौक नहीं रखते। इसलिए कंपनी ने इन कारों को बेचने का फैसला किया है। ये कारें ई-ऑक्शन के जरिए बेची गईं और दिल्ली की ऑक्शन फर्म क्विपो ऑक्शंस ने इसे मैनेज किया।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































