Mercedes Benz ने लॉन्च की GLC Coupe Facelift, जानें कीमत और फीचर्स
मर्सिडीज बेंज ने भारत में जीएलसी कूपे फेससिफ्ट लॉन्च कर दी है। इसकी भारत
में एक्स शोरूम कीमत 62.70 लाख रुपए की थी। मॉडल एक ट्रिम और दो इंजन
ऑप्शंस में अवलेबल है। इसे पिछले साल मार्च में अनवील किया गया था।
फेसलिफ्टेड मर्सिडीज बेंज जीएलसी कूपे में एक्सटीरियर अपडेट्स हैं। इनमें
रिडिजाइन्ड फ्रंट एंड रियर बंपर्स, न्यू एलईडी हैडलैम्प्स एंड टेल लाइट्स,
एंगुलर एक्जास्ट टिप्स और एक न्यू रियर डिफ्यूजर इनक्लूड है।
मॉडल के
इंटीरियर में जो चेंजेज किए गए हैं, उनमें 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
सिस्टम विद द एमबीयूएक्स इंटरफेस, 12.3 इंच इंस्ट्रुमेंट कंसोल और एक
मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। मर्सिडीज बेंज जीएलसी कूपे
फेसलिफ्ट के पावरट्रेन ऑप्शंस 300 और 300डी वेरिएंट्स हैं।
ये 2.0 लीटर
टर्बो पेट्रोल और एक 2.0 लीटर डीजल इंजन से पावर्ड है। पेट्रोल इंजन
258बीएचपी व 370एनएम ऑफ टॉर्क तथा डीजल मिल 245बीएचपी व 500एनएम ऑफ टॉर्क
जनरेट करता है। दोनों इंजन एक 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से पेयर्ड है,
जबकि 4 मैटिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड के रूप में ऑफर किया गया
है।
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























