स्टड्स SMK Nova Track हेलमेट कितना सुरक्षित? जानिए फीचर्स, सेफ्टी और कीमत
दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहना जाए तो हादसे के समय अच्छी सुरक्षा मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रमुख हेलमेट निर्माता Studds की ओर से भी कई तरह के हेलमेट को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से प्रीमियम सेगमेंट में SMK हेलमेट सीरीज को ऑफर किया जाता है। इसमें Nova Track हेलमेट की भी बिक्री की जाती है। इस हेलमेट में किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। क्या इसे खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। SMK करती है Nova Track को ऑफर हेलमेट निर्माता Studds की ओर से भारतीय बाजार में प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट के तौर पर SMK को ऑफर किया जाता है। इस ब्रॉन्ड के तहत निर्माता की ओर से Nova Track हेलमेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले इस हेलमेट की खासियत यह है कि इसे ड्यूल स्पॉयलर के साथ ऑफर किया जाता है और इसके बाहरी आवरण को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है जो इसे काफी मजबूती देता है। क्या है खासियत एसएमके की ओर से नोवा ट्रैक हेलमेट में एनर्जी इम्पैक्ट रेसिस्टेंट थर्मोप्लास्टिक (EIRT) शेल का उपयोग किया गया है। जिससे बेहतर प्रभाव प्रतिरोध और टिकाऊपन मिलता है। इसमें दिया गया मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर प्रभावी रूप से प्रभाव ऊर्जा को सोखकर सुरक्षा देता है। इसके साथ ही इसके इंटीरियर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे आप आसानी से अपने चश्मे को भी हेलमेट में लगा सकते हैं। कितना है व्यवहारिक एसएमके की ओर से इस हेलमेट में ऑप्टिकली करेक्टेड, स्क्रैच-रेज़िस्टेंट वाइज़र दिया है जो सड़क पर बेहतर विजिबिलिटी के लिए ज्यादा विज़न फील्ड देता है।इसमें Pinlock 30 को स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है, जो अलग-अलग राइडिंग स्थितियों में वाइजर पर धुंध नहीं जमने देता। कितना है सुरक्षित निर्माता की ओर से ऑफर किए जाने वाले इस हेलमेट को बेहतरीन सुरक्षा के साथ ऑफर किया जाता है। इस हेलमेट में सुरक्षा के लिए ISI, DoT और ECE 22.06 जैसे स्टैंडर्ड को दिया गया है। इसमें सुरक्षा को बढ़ाने के लिए डी रिंग क्लोजर के साथ छोटा मेग्नेटिक होल्डर भी दिया गया है जो स्ट्रैप के साथ ज्यादा सुरक्षा ऑफर करता है।


































