रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650 हुई लॉन्च, कीमत ₹3.58 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय कैफे रेसर बाइक Continental GT 650 को नए अपडेट्स के साथ भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। 2026 मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,58,427 रुपये रखी गई है। कंपनी ने बाइक के लुक और यूटिलिटी को बेहतर बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक और व्यावहारिक बदलाव किए हैं। नया इंस्ट्रूमेंट काउल: एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के आसपास ब्लैक-पेंटेड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है, जो बाइक को एक डार्क और अट्रैक्टिव फिनिश देता है। हाई-टेक फीचर्स: बाइक में नए LED इंडिकेटर्स और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है। इन रंग विकल्पों और कीमतों में उपलब्ध है रॉयल एनफील्ड ने अपडेटेड कॉन्टिनेंटल GT 650 को चार अलग-अलग कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार हैं। Rocker Red (₹3,58,427): इस नए वेरिएंट में अब ब्लैक-आउट इंजन, ब्लैक एग्जॉस्ट और कास्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। British Racing Green (₹3,58,427): यह क्लासिक लुक में आती है, जिसमें पॉलिश्ड इंजन और पारंपरिक स्पोक व्हील्स दिए गए हैं। Apex Grey (₹3,80,921): इसमें ब्लैक-आउट इंजन और कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। Mr Clean (₹3,87,667): यह टॉप क्रोम वेरिएंट है, जिसमें पॉलिश्ड इंजन के साथ स्पोक व्हील्स का कॉम्बिनेशन मिलता है। ये हुए बदलाव मैकेनिकल की बात करें तो रॉयल एनफील्ड ने बाइक के पावरट्रेन और हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया है। इंजन और परफॉर्मेंस: इसमें वही 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 7,150 rpm पर 47 hp की पावर और 5,250 rpm पर 52.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। चेसिस और सस्पेंशन: बाइक में हैरिस परफॉर्मेंस द्वारा तैयार किया गया स्टील ट्यूबलर डबल-क्रेडल फ्रेम इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं।


































