Categories:HOME > Bike >

अवोर की तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.23 लाख; फुल चार्ज पर मिलेगी 260Km तक की रेंज

अवोर की तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹1.23 लाख; फुल चार्ज पर मिलेगी 260Km तक की रेंज

नई दिल्ली। गुजरात की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप अवोर (AVORE) ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने एक साथ EX1, EX2 और EX2S मॉडल पेश किए हैं। इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.23 लाख रखी गई है। कंपनी ने इन बाइक्स की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ₹799 के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। तीनों बाइक्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है, लेकिन बैटरी क्षमता, ड्राइविंग रेंज, टॉप स्पीड और फीचर्स के मामले में इनमें अंतर देखने को मिलता है। टॉप वेरिएंट EX2S एक बार फुल चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक की IDC-प्रमाणित रेंज देने का दावा करता है। वहीं EX2 की रेंज 255 किलोमीटर और EX1 की रेंज 160 किलोमीटर है। 5kWh बैटरी और 114Km/h की टॉप स्पीड नई इलेक्ट्रिक बाइक में 5kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार, EX2S की अधिकतम गति 114 किमी प्रति घंटा है। यह मोटरसाइकिल कंपनी की स्वदेशी AVORE Source Technology और AVR Electric Vehicle Platform पर तैयार की गई है, जिसे पिछले तीन वर्षों में विकसित किया गया है। 7-इंच टचस्क्रीन समेत कई स्मार्ट फीचर्स अवोर की इन बाइक्स में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI-पावर्ड राइडर असिस्टेंट, कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम, मैनुअल और ऑटोमैटिक राइडिंग मोड, इंटीग्रेटेड मोटर-स्विंगआर्म पावरट्रेन और 1,500W ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। 4 घंटे में फुल चार्ज कंपनी का दावा है कि बाइक को सामान्य घरेलू सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। बैटरी 20% से 80% तक लगभग 2 घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि 100% चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। 120 से अधिक पेटेंट आवेदन अवोर ने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), मोटर, मोटर कंट्रोलर, ऑनबोर्ड चार्जर और ऑपरेटिंग सिस्टम सहित विभिन्न तकनीकों के लिए 120 से अधिक बौद्धिक संपदा (IP) आवेदन दाखिल किए हैं। इन बाइक्स में रेयर-अर्थ-फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है, जो वेरिएंट के अनुसार 7.5kW से 10.5kW तक की पावर जनरेट करती है। सभी मॉडल 250Nm पीक व्हील टॉर्क प्रदान करते हैं। गुजरात में तैयार हो रही हैं बाइक्स अवोर इलेक्ट्रिक के संस्थापक प्रियंक राखोलिया ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारतीय ग्राहकों के लिए विश्वस्तरीय और किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराना है। कंपनी गुजरात के छतराल स्थित 1.5 लाख वर्गफुट के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में इन बाइक्स का उत्पादन करती है, जिसकी क्षमता 15,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन प्रति माह है। 5 साल की बैटरी वारंटी नई AVORE इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें AIS 156 और AIS 038 सुरक्षा मानकों के अनुरूप हैं। कंपनी इनके साथ 5 साल या 60,000 किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी भी दे रही है।

@रफ्तार की बादशाह हैं ये टाॅप 5 कारें, मर्सिडीज़, पोर्श भी हैं पीछे

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab