Categories:HOME > Car >

कार की सर्विस का बिल करना है आधा, घर बैठे करें ये 5 आसान मेंटेनेंस, बच जाएंगे हजारों रुपये


कार की सर्विस का बिल करना है आधा, घर बैठे करें ये 5 आसान मेंटेनेंस, बच जाएंगे हजारों रुपये

कार की सर्विस में बिल आधा करना है तो आपको घर बैठे ये पांच मेंटेनेंस करने होंगे। जिसे आसानी से बचाया जा सकता था। सर्विस सेंटर जाने से पहले अगर आप घर की कुछ बुनियाद बातों का ध्यान रखें तो न सिर्फ गाड़ी की लाइफ बढ़ेगी बल्कि आपका बिल भी कम आएगा। आइए ऐसे 5 मेंटेनेंस टिप्स के बारे में जानते हैं जिसे बिना एक पैसा खर्च किए किया जा सकता है। एयल फिल्टर की सफाई कार का एयर फिल्टर इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम करता है। धूल और गंदगी जमने से इंजन पर दबाव पड़ता है और माइलेज कम हो जाता है। सर्विस सेंटर जाने से पहले बोनट खोलकर एयर फिल्टर निकालें और इसे हल्के हाथ से साफ करें। अगर एयर फिल्टर बहुत गंदा न हो तो इसे बदलने की जरूरत नहीं है। टायरों का घिसना टायरों में सही हवा ने होने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। घर पर ही टायरों की ग्रिप और उनमें फंसे छोटे पत्थरों को निकाल दें। अगर टायर ज्यादा घिस रहे हैं तो समझ जाएं कि व्हील अलाइनमेंट की जरूरत है। इससे सर्विस सेंटर पक मैकेनिक बेवजह नया टायर खरीदने की सलाह नहीं दे पाएगा। वाइपर और वॉशर फ्लूइड विंडस्क्रीन साफ करने वाली वाइपर ब्लेड पर अक्सर धूल जम जाती है जिससे कांच पर स्क्रैच आने का खतरा रहता है। इसे गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है और साथ ही, वाइपर फ्लूइड टैंक में साफ पानी और थोड़ा माइल्ड शैंपू खुद ही भर लें जिससे सर्विस सेंटर के चक्कर ना काटना पड़े और न ही एक्सट्रा पैसे देने पड़े। कूलेंट लेवल चेक करना इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल और कूलेंड का लेवल जांचना बहुत ही आसान है। डिपस्टिक निकाल कर देखें कि इंजन ऑयल का कलर और लेवल सही है या नहीं। अगर कूलेंट कम है तो उसमें थोड़ा डिस्टिल वॉटर मिला सकते हैं। इससे आपको अंदाजा रहेगा कि मैकेनिक वाकई सही सर्विस कर रहा है या नहीं। बैटरी और केबल की जांच कार की बैटरी के टर्मिनल पर अक्सर व्हाइट या हरे रंग का पाउडर जमा हो जाता है जिसे गर्म पानी और टूथब्रश की मदद से ही साफ किया जा सकता है। इसके अलावा, ढीले पड़े तारों को टाइट कर दें। क्लीन टर्मिनल से करंट का फ्लो सही रहता है और बैटरी लंबी चलती है।

@एक पहिए वाली बाइक देखी है कभी, वीडियो देखें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab