Categories:HOME > Car >

बड़े परिवार के लिए बेहतर विकल्प है Kia Carens Clavis, 7 सीटों के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

बड़े परिवार के लिए बेहतर विकल्प है Kia Carens Clavis, 7 सीटों के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स

बड़े परिवार के लिए ऐसी कार की जरूरत होती है जिसमें ज्यादा लोगों के बैठने के साथ पर्याप्त जगह, आराम और सुविधाएं भी मिलें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए किआ की Kia Carens Clavis एमपीवी एक उपयोगी विकल्प बनकर सामने आती है। कंपनी इस एमपीवी को छह और सात सीटों के विकल्प के साथ पेश करती है। 7 लोगों के सफर में भी आराम Kia Carens Clavis में सात सदस्यों के साथ सफर किया जा सकता है। इसकी तीसरी रो में भी वयस्क यात्री बैठकर यात्रा कर सकते हैं। सीटिंग स्पेस पर्याप्त होने के कारण छोटे और लंबे दोनों सफर में यात्रियों को आराम मिलता है। सामान रखने के लिए इसमें 216 से 260 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। तीसरी रो को फोल्ड करने पर सामान रखने की क्षमता और बढ़ जाती है। मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स कैरेंस क्लाविस में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, कनेक्टेड LED DRLs, अलॉय व्हील्स, एंबिएंट लाइटिंग, ऑडियो सिस्टम, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा तीनों रो में AC वेंट्स और USB पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलती है। पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प Kia Carens Clavis को अलग-अलग इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। साथ ही ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में से विकल्प चुन सकते हैं। 195 MM की ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और गड्ढों वाली सड़कों के लिए भी कैरेंस क्लाविस उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें 195 MM की ग्राउंड क्लीयरेंस दी गई है, जिससे सामान्य सड़कों के साथ खराब रास्तों पर भी कार चलाने में सुविधा रहती है। कितनी है कीमत? Kia Carens Clavis की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.23 लाख है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹21.67 लाख तक जाती है। बड़े परिवार के लिए ज्यादा सीटिंग स्पेस, फीचर्स और इंजन विकल्पों के कारण यह एमपीवी Maruti Ertiga और Toyota Rumion जैसे विकल्पों से मुकाबला करती है।

@कार खरीदने का यह समय है सबसे परफेक्ट, जानिए वजह ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab