Categories:HOME > Car >

Kia Sonet Automatic: सिर्फ 1 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं, जानिए कितनी बनेगी EMI

Kia Sonet Automatic: सिर्फ 1 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं, जानिए कितनी बनेगी EMI

बाजार में कीया की गाड़ियों को खासा पसंद किया जाता है। अगर आप भी कीया की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह मौका आपके लिए हैं। कीया सोनेट के आटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको एक लाख रुपये का डाउन पेमेंट देना होगा। हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। कीया की ओर से सोनेट के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर HTK (O) को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम (Kia Sonet Price) कीमत 9.95 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 70 हजार रुपये आरटीओ और करीब 43 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद Kia Sonet on road price करीब 11.07 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
इतनी आएगी ईएमआई

अगर आप इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट HTK (O) को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.07 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.07 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16207 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

इतनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.07 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16207 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Kia Sonet के लिए करीब 3.54 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.61 लाख रुपये हो जाएगी।

इनसे होता है मुकाबला


Kia की ओर से Sonet को निर्माता कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर करती है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Mahindra XUV 3XO, Tata Punch, Maruti Brezza, Hyundai Venue जैसी बेहतरीन SUV के साथ होता है।

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab