Categories:HOME > Bike > Cruiser Bike

Honda Rebel 500 लॉन्च: 471cc इंजन, E-Clutch तकनीक और TFT डिस्प्ले के साथ आई नई क्रूजर, कीमत 4.50 लाख रुपये

Honda Rebel 500 लॉन्च: 471cc इंजन, E-Clutch तकनीक और TFT डिस्प्ले के साथ आई नई क्रूजर, कीमत 4.50 लाख रुपये

होंडा ने बाजार में अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Rebel 500 को नए अपडेट और दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस बाइक में 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो दमदार पावर और टॉर्क जनरेट करता है। इसकी खासियत E-Clutch टेक्नोलॉजी, नया TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync और कम सीट हाइट है। कंपनी ने इसे बेहतर लोकलाइजेशन के साथ बाजार में उतारा है। आइए जानते हैं Honda Rebel 500 के इंजन, फीचर्स और अन्य खासियतों के बारे में।


होंडा रेबेल 500 का इंजन



इस क्रूजर बाइक में 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500rpm पर 46hp की पावर और 6,000rpm पर 43.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके E-Clutch वेरिएंट में राइडर क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना बाइक स्टार्ट और स्टॉप कर सकता है। गियर बदलने के लिए भी क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, जरूरत पड़ने पर मैनुअल तरीके से क्लच लीवर इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी मिलता है। इस वेरिएंट की कीमत Standard मॉडल से 40,000 रुपये ज्यादा है।



TFT डिस्प्ले और आधुनिक फीचर्स से लैस



Honda Rebel 500 में नया 3.5-इंच का सर्कुलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Honda RoadSync और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन मिलता है। इसके अलावा, LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प और Honda Selectable Torque Control यानी ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है।



690mm सीट हाइट और कलर ऑप्शन



बाइक की सीट हाइट 690mm है, जो इसे बाजार की ज्यादा बेहतरीन क्रूजर बाइक्स में शामिल करती है। इसका वजन 191kg है और इसमें 16-इंच के पहिये दिए गए हैं। इसे दो कलर ऑप्शन Mat Axis Grey Metallic और Mat Dune Brown में लेकर आया गया है।



होंडा रेबेल 500 की कीमत



Honda Rebel 500 को पहले भारत में सीमित समय के लिए CBU मॉडल के रूप में बेचा गया था। तब इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 5.12 लाख रुपये थी। अब इसकी कीमत 4.50 लाख रुपये है। इसके बावजूद इंजन जैसे कुछ अहम कंपोनेंट अभी आयात किए जाते हैं। इस बदलाव के कारण बाइक की शुरुआती कीमत पहले से करीब 62,000 रुपये कम हुई है।



इनसे होगा मुकाबला



Honda Rebel 500 की कीमत की तुलना Royal Enfield Shotgun 650 से की जा सकती है। Shotgun 650 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत चेन्नई में 4.01 लाख रुपये है। वहीं Rebel 500 Standard की कीमत 4.50 लाख रुपये और E-Clutch की कीमत 4.90 लाख रुपये है। ध्यान देने वाली बात है कि इन कीमतों का शहर अलग-अलग है।

@एक पहिए वाली बाइक देखी है कभी, वीडियो देखें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab