Luxury Car

फरवरी 2025 में भारतीय ऑटो उद्योग ने कमजोर खुदरा बिक्री देखी, जो महीने के दौरान साल-दर-साल (वाई-ओ-वाई) 7% कम रही, जबकि डीलरों ने मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) द्वारा उनकी सहमति के बिना इन्वेंट्री को आगे बढ़ाने के बारे में मुद्दे उठाए।

वोल्वो कार इंडिया ने अपने फ्लैगशिप मॉडल XC90 का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,02,89,900 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। XC90 के पुराने मॉडल की कीमत 1,00,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

हुंडई मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज के अनुसार, 2030 तक कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और हुंडई मोटर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत एक 'मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने भारतीय सड़कों पर अब 50,000 होंडा सेंसिंग ADAS से लैस वाहनों के साथ एक मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी अपने पूरे लाइनअप में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक प्रदान करती है, जिसमें सिटी e:HEV, एलिवेट, सिटी और अमेज शामिल हैं।

स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) ने भारत से अपना बोरिया-बिस्तर बटोर लिया है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पहले जनरेशन के कोडियाक (Skoda Kodiaq) को हटा दिया है, जो इस बात का इशारा करता है कि इसे भारतीय बाजार में अब डिसकंटिन्यू किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ ही खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरी जेन के कोडियाक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में यात्री वाहनों की बिक्री वर्ष 2025-26 में 4-7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

स्कोडा ने कोडियाक RS और ऑक्टेविया RS को पेश किया है, दोनों में ही पावर और तकनीक में महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं। 195 kW (265 hp) का उत्पादन करने वाले 2.0-लीटर TSI इंजन से लैस, ये RS मॉडल अब अपने इतिहास के सबसे शक्तिशाली संस्करण हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह को अपना पहला ‘ब्रांड सुपरस्टार’ घोषित करके एक बड़ी छलांग लगाई है। यह ऐतिहासिक साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब स्कोडा ऑटो इंडिया देश में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है और नए बाजारों में ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए जन-केंद्रित अभियानों के साथ एक नए युग का अनावरण कर रही है।

हर साल पूरे ट्राईसिटी एरिया में जिस मोटर व्हीकल रैली की प्रतीक्षा की जाती है, उसी सजोबा रैली 2025

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा में अपने खरखौदा संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र की आधारशिला अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली रखी गई थी।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के तीन-पंक्ति वाले संस्करण को एक बार फिर से परीक्षण के दौरान देखा गया है, इस बार कंपनी के हरियाणा के खरखौदा प्लांट के पास।

जयपुर में इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया को एक नया आयाम देते हुए BYD इंडिया ने अपनी नई सी-लॉयन 7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। जेएलएन मार्ग स्थित स्काय BYD शोरूम में इस हाई-परफॉर्मेंस कार का अनावरण किया गया, जहां कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

चीन के पूर्वी प्रांत शांदोंग में स्थित यंताई बंदरगाह इन दिनों ऑटोमोबाइल निर्यात का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। यहां जहाजों पर लोड होने के लिए सैकड़ों कारों की कतारें देखी जा सकती हैं, जो चीन के तेजी से बढ़ते ऑटो एक्सपोर्ट उद्योग की ताकत को दर्शाती हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री का राजस्व 8-10 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। गुरुवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों की शिकायत को दूर करते हुए अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट

महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कार- XEV 9e और BE 6 की शुक्रवार को बुकिंग शुरू हो गई।

देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने भारत से निर्यात के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान क्षेत्र में सबसे बड़े निर्यातक के रूप में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का भारतीय ऑटोमोटिव निर्माताओं पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। विश्लेषकों का कहना है कि ये कंपनियां अपने उत्पाद मुख्य रूप से तेजी से बढ़ते घरेलू बाजार में बेचती हैं, इसलिए ट्रंप के टैरिफ का असर ऑटोमोटिव निर्माताओं पर कम रहेगा।

भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली कैब सर्विस कंपनी ओला कंज्यूमर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 24 के नतीजे पेश किए। कंपनी की आय में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट अभी भी शुरुआती चरण में है, जो देश में बिकने वाले कुल यात्री वाहनों (पीवी) का 3% से भी कम है। हालाँकि, अधिक मॉडल आने और सरकार और निजी खिलाड़ियों दोनों द्वारा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास के साथ, 2025 में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री दोगुनी होने की उम्मीद है।