Luxury Car
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने जयपुर शोरूम को अब और अधिक सुविधाजनक स्थान टोंक रोड पर स्थानांतरित कर दिया है।
घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए।
हुंडई ऑरा का कॉर्पोरेट एडिशन भारत में लॉन्च: 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, E20 फ्यूल और CNG पर भी चलेगी
हुंडई मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) का कॉर्पोरेट एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह एडिशन कई नए सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ आता है, जो इसे पहले से ज्यादा एडवांस और सुरक्षित बनाते हैं। इस कार की खास बात यह है कि यह E20 फ्यूल और CNG दोनों पर चलने में सक्षम है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ने 2025 की शुरुआत दमदार तरीके से की है। जनवरी में इसकी 15,000 से ज़्यादा यूनिट बिकीं। इस महीने में इसकी 15,784 यूनिट बिकीं। लेकिन इस महीने (फरवरी) इस एसयूवी पर 1.40 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं।
भारत में गाड़ियों की बिक्री जनवरी में 15.53 प्रतिशत बढ़कर 4,65,920 यूनिट्स हो गई है। यह जानकारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) द्वारा गुरुवार को दी गई।
होंडा कार इंडिया लिमिटेड ने नई अमेज़ (Amaze) की लॉन्चिंग के साथ अपने सब 4 मीटर गाड़ियों के पोर्टफोलियो को अपडेट किया है। ऑटोमेकर्स की होंडा सिटी और एलिवेट भी भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बनाए हुए है। लेकिन इस नए साल 2025 में जापानी ऑटोमेकर्स अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। होंडा अपनी कारों की कीमत 20 हजार रुपये तक बढ़ाने वाली है।
देश की बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी ने बुधवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,206.8 करोड़ रुपये था।
टाटा मोटर्स ने भारत में नेक्सन iCNG डार्क एडिशन पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 12.69 लाख रुपये
भारत में सेकेंड हैंड कार मार्केट की सेल्स 2030 तक दोगुनी होकर 1.08 करोड़ यूनिट्स हो सकती है। 2023 में यह 46 लाख यूनिट्स था, जो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वार्षिक चक्रवृद्धि वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाता है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
यदि आप Maruti Suzuki की किसी कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर मायूस कर सकती है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने घोषणा की है कि वह फरवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी Maruti Dzire, WagonR, Swift, Baleno, और Brezza जैसे लोकप्रिय मॉडल्स समेत सभी सेगमेंट्स में लागू होगी।
AUTO EXPO 2025: में लांच हुई शानदार लुक और दमदार फीचर्स से लेस Mercedes, BMW और Porsche की लग्जरी कारें
जर्मनी के लग्जरी स्पोर्ट्स कार मैन्यूफैक्चरर पोर्शे ने भारतीय बाजार में अपनी बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक
ऑटो एक्सपो 2025: सामने आया उन्नत सुविधाएँ से लैस टाटा हैरियर ईवी और सफारी स्टील्थ एडिशन का बोल्ड डिज़ाइन
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा सफारी स्टील्थ एडिशन और टाटा हैरियर ईवी स्टील्थ एडिशन के अनावरण के साथ एक बार फिर सुर्खियाँ बटोरीं। इन अनोखे वेरिएंट में आकर्षक डार्क थीम वाला एक्सटीरियर और बेहतरीन इंटीरियर्स हैं, जो भारत में एसयूवी के दीवानों की बदलती पसंद को पूरा करते हैं। बेहतरीन खूबियों और दमदार उपयोगिता को ध्यान में रखकर बनाए गए स्टील्थ एडिशन से प्रीमियम एसयूवी बाजार में टाटा की अपील और बढ़ने की उम्मीद है।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने सोमवार को द्वारका के यशोभूमि में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में मोबिलिटी उद्योग में संभावित अनुप्रयोगों के लिए तैयार 43 अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी नई BMW X3 SUV को लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स- पेट्रोल और डीजल में पेश किया है। इस कार की कीमत इतनी है कि इसे खरीदने की बजाय आप एनसीआर में एक 2BHK फ्लैट खरीद सकते हैं।
भारतीय मोबिलिटी इंडस्ट्री का आकार 2030 तक दोगुना होकर 600 अरब डॉलर को पार कर सकता है, यह जानकारी शनिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
'भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025' में देश की पहली प्रोटोटाइप एयर टैक्सी को पेश किया गया। इस टैक्सी को 'शून्य' नाम दिया गया है।
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 : पोर्शे इंडिया ने 2024 में 1,000 बिक्री का आंकड़ा पार किया, 10 प्रतिशत की वृद्धि
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पोर्शे इंडिया ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए 2024 में 1,006 वाहनों की बिक्री के साथ पहली बार 1,000 बिक्री का आंकड़ा पार किया। यह पिछले साल की तुलना में 10% की वृद्धि को दर्शाता है, जो पोर्शे 911, पैनामेरा, और कैयेन जैसी सफल नई मॉडल लॉन्च के कारण संभव हुआ।
टेक महिंद्रा का मुनाफा तीसरी तिमाही में 21.4 प्रतिशत घटकर 988 करोड़ रुपये रहा, आय भी 3.8 प्रतिशत घटी
आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस प्रोवाइडर कंपनी टेक महिंद्रा का मुनाफा वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 21.4 प्रतिशत गिरकर 988 करोड़ रुपये रह गया है, जो कि इससे पहले की तिमाही में 1,257 करोड़ रुपये पर था।
पीएम मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का किया उद्घाटन : ऑटोमोटिव उद्योग के भविष्य की ओर एक बड़ा कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 के उद्घाटन के दौरान भारत के ऑटोमोटिव उद्योग की ताकत और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का इस साल विस्तार हुआ है। पिछले साल 800 से ज्यादा प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया था और 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा था। इस बार इसे और बड़ा और भव्य बनाया गया है।"
भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है, और सुजुकी मोटर के लिए, यह सबसे बड़ा उत्पादन केंद्र है – यहां तक कि उनके घरेलू बाजार, जापान से भी बड़ा।














