Mercedes ने लॉन्च किया GLA का नया अवतार, कीमत 30.65 लाख रूपए
Page 1 of 4 08-07-2017
मर्सिडीज़ ने अपनी पाॅपुलर GLA का नया अवतार यानि अपडेट फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह एक AWD (आॅल व्हील ड्राइव) एसयूवी है जो बेहद लग्ज़री भी है। इस कार को सिंगल पेट्रोल व 3 डीज़ल वेरिएंट में उतारा गया है। शुरूआती कीमत 30.65 लाख रूपए है और टॉप वेरिएंट का दाम 36.75 लाख रूपए रखा गया है जो एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार है। आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने से इस कार का दाम पहले की तुलना में करीब 3 लाख रूपए कम है। इस कार की असेम्ब्लिंग देश में ही होगी जिसे पुणे के चाकन प्लांट में तैयार किया जाने वाला है।
Tags : Mercedes GLA, luxury cars, Hindi news, new launches, Automobile news
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































