Categories:HOME > Car >

त्योहारी सीजन में आ सकती है नई Mahindra Thar, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे कई प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स

त्योहारी सीजन में आ सकती है नई Mahindra Thar, नए डिजाइन के साथ मिलेंगे कई प्रीमियम और सेफ्टी फीचर्स

नई थार को त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि फेसलिफ्टेड थार में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकता है। टेस्टिंग मॉडल में नई ग्रिल दिखाई दी है, जो थार रॉक्स की डबल-स्टैक्ड 6-स्लैट ग्रिल से प्रेरित बताई जा रही है। टेस्ट मॉडल में पांच-स्लॉट ग्रिल नजर आई है। इसके दाईं ओर एक छोटा ट्रिम पीस भी दिखाई देता है, जिस पर थार बैज दिए जाने की संभावना है। अलग-अलग एडिशन में ग्रिल का डिजाइन अलग हो सकता है। इसके अलावा नई थार में नए 5-स्पोक अलॉय व्हील और व्हील आर्च क्लैडिंग में मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। क्या होंगे नए अपडेट नई थार में चारों तरफ एलईडी लाइटिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स भी शामिल हो सकते हैं। रियर हिस्से में नई एलईडी टेल लाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए जाने की संभावना है। यानी फेसलिफ्ट मॉडल का लुक मौजूदा थार से अलग नजर आ सकता है, हालांकि इसका मूल बॉक्सी डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। केबिन में मिल सकते हैं ज्यादा प्रीमियम फीचर्स इसके अलावा मौजूदा थार में 10.25 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट है। इसके साथ 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, MID के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड ओआरवीएम, क्रूज कंट्रोल और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी केबिन को ज्यादा आधुनिक बनाने की कोशिश कर सकती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड संभव नई थार में सेफ्टी को भी पहले से बेहतर किया जा सकता है। मौजूदा मॉडल में डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, TPMS, रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 540-डिग्री कैमरा, एडीएएस और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। अगर ये फीचर्स प्रोडक्शन मॉडल में आते हैं तो थार की सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस क्षमता मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी बेहतर हो सकती है। इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं इसके अलावा नई थार के इंजन लाइनअप में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसमें मौजूदा इंजन ही जारी रखे जा सकते हैं। ट्रांसमिशन के तौर पर 6-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड रह सकता है। 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प मिलने की उम्मीद है।हाई-स्पेक वेरिएंट में 4×4 सिस्टम भी जारी रहने की संभावना है।

@ये बाइक हैं कारों से भी ज्यादा दमदार, डालिए एक नज़र

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab