Jaguar XE पेट्रोल हुई सस्ती, 2.65 लाख तक घटाए दाम
Page 1 of 4 23-05-2017
जगुआर की एक्सई डीज़ल को लाॅन्च हुए 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और इसके पेट्रोल माॅडल के दामों में भारी कटौती की गई है। इससे पहले डीज़ल माॅडल रेग्युलर पेट्रोल माॅडल से केवल एक लाख रूपए ही महंगा था लेकिन अब दोनों के दाम में 2.66 लाख रूपए तक का अंतर आ गया है। जगुआर एक्सई पसंद करने वालों के लिए यह एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है। टाटा मोटर्स की अधिकारिक ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर ने अपने एक्सई पेट्रोल सेडान माॅडल की कीमतों में 2.65 लाख रूपए तक की कमी की है। इस कटौती के बाद एक्सई पेट्रोल माॅडल की कीमत 34.6 लाख रूपए हो गई है। यह कीमत एक्सशोरूम, दिल्ली के अनुसार है।
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































