Categories:HOME > Car >

MG Hector Tomahawk: 500-550 KM की रेंज के साथ 26 अगस्त को लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक SUV

MG Hector Tomahawk: 500-550 KM की रेंज के साथ 26 अगस्त को लॉन्च होगी नई इलेक्ट्रिक SUV

बाजार में एमजी की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के तौर पर MG Hector Tomahawk को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लॉन्च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। एमजी की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से MG Hector Tomahawk नाम से लॉन्च की जाने वाली एसयूवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। ये मिली जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी को लॉन्च से पहले बिना ढंके हुए देखा गया है। इस दौरान इसके फ्रंट डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इस एसयूवी कई देशों में ऑफर की जाने वाली वुलिंग स्टारलाइट 560 पर आधारित है। इस एसयूवी का डिजाइन भी पूरी तरह से वुलिंग स्टारलाइट 560 की तरह ही रखा गया है। ऐसे होंगे फीचर्स निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फ्रंट में सी आकार में एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, सात सीटों का विकल्प, प्रीमियम इंटीरियर, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ जैसे कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें फ्लैट बोनट, बॉडी क्लैडिंग, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जर, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इतनी होगी रेंज एमजी की ओर से नई एसयूवी में 60 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसको फुल चार्ज करने के बाद करीब 500 से 550 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें सिंगल मोटर को दिया जा सकता है। जिससे इसे 136 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। जल्द होगी लान्च निर्माता की ओर से एमजी की नई एसयूवी को भारत में औपचारिक तौर पर 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

@देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टाॅप 10 मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab